गत सायं तक जिले में 28040 क्विंटल गेंहू की खरीद ।

हरियाणा  हेड नूह से कमल कांत शर्मा की रिपोर्ट।



           शिकायत निवारण समिति के ओवर लॉल इंचार्ज एवं अतिरिक्त उपायुक्त विक्रम सिंह नूंह अनाज मंडी व धर्म कांटा का किया दौरा व लिया स्थिति का जायजा।  
नूंह 23 अप्रैल:-  उपायुक्त  पंकज ने बताया कि जिले में गेहूं खरीद के लिए तीन अनाज मंडी व 10 खरीद केंद्र बनाए हुए हैं, जिन पर गेहूं खरीद का कार्य सरकारी समर्थन मूल्य पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गत सायं जिले के 206 किसानों के 28040 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अनाज मंडी नूंह में 7770 क्विंटल, अनाज मंडी फिरोजपुर झिरका में 1006 क्विंटल, अनाज मंडी तावडू में 3843 क्विंटल, मेवात मॉडल स्कूल नूंह के खरीद केंद्र पर 6161 क्विंटल, नई सब्जी मंडी नूंह के खरीद केंद्र पर 7534 क्विंटल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिकरावा के खरीद केंद्र पर 1387 क्विंटल तथा आईटीआई फिरोजपुर झिरका के खरीद केंद्र पर 339 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है।                                            
  उपायुक्त पंकज ने बताया कि जिले की चारों मंडियों में इसी प्रकार सरसों की खरीद का कार्य भी सरकारी समर्थन मूल्य पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले की चारों मंडियों में गत समय तक 3867 मैट्रिक टन सरसों की खरीद हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन व हैफेड एजेंसी द्वारा की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर झिरका मंडी में 1514 मिट्रिक टन व 853 मिट्रिक टन सरसों की खरीद हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन द्वारा कल की जा चुकी थी तथा तावडू मंडी में 751 मिट्रिक टन व नूंह मंडी में 749 मिट्रिक टन सरसों की खरीद हैफेड एजेंसी द्वारा सरकारी समर्थन मूल्य 4425 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से की जा चुकी है।                           
   उन्होंने बताया कि शिकायत निवारण समिति के ओवर लॉल इंचार्ज एवं अतिरिक्त उपायुक्त विक्रम सिंह ने आज नूंह अनाज मंडी धर्म कांटा व अन्य खरीद केंद्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और खरीद कार्यों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बताया कि जिले में किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदा जाएगा। जिसके लिए सभी व्यापक प्रबंध पूरे किए हुए हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हुए हैं कि किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए इसके लिए संबंधित उपमंडल अधिकारी नागरिक भी अपने-अपने क्षेत्रों में इस कार्य पर नजर रखे हुए हैं।
  हरियाणा  हेड नूह से कमल कांत शर्मा की रिपोर्