अध्यक्ष संतोष कुमार लगतार 6 दिन से आमरण अनशन।

बबलू कुमार- भोजपुर (आरा) करोना महामारी में सरकार के द्वारा गरीबों को राशन देने में भोजपुर जिले के आरा सदर प्रखंड के पिपरहिया के  डीलर कामेश्वर यादव के द्वारा  अनाज वितरण में  धांधली करने को लेकर भोजपुर जिला प्रशासन को  बार बार आवेदन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करने पर जन अधिकार पार्टी लो आरा के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार लगतार 6 दिन से आमरण अनशन


करने के बाद हसनपुरा पंचायत के ग्राम पिपरहियाँ के डीलर कामेश्वर यादव के खिलाफ  अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा तीन सदस्यीय जाँच टीम बनाकर जांच करने का आदेश दिया है। जिसमें  आरा एवं उदवंतनगर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी मिलकर जांच करेंगे ।सदर अनुमंडल पदाधिकारी आरा  मोबाइल से बात के क्रम में करने तीनों पदाधिकारियों ने 1 सप्ताह के समय मांगा। उसके अस्वाशन के बाद अनशन पर बैठे  जन अधिकार पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार के द्वारा आमरण अनशन समाप्त करा दिया गया।आमरण अनशन पर बैठे जाप नेता संतोष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन ने 7 दिनों में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है अगर 21 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो डीलर के खिलाफ पुनः अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर पूरे ग्रामीणों के साथ बैठने का काम करूंगा।
    जाप युवा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ बबन यादव ने कहा कि यह कार्रवाई गरीबों के पक्ष में हुई है अगर डीलर पर कार्रवाई 7 दिनों के अंदर हो गया तो यह जीत दलितों गरीबों की मानी जाएगी 
         जाप के जिला अध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि भोजपुर आरा में 80%  डीलरों की मनमानी  होती है गरीबों को डीलरों के द्वारा धमकाया जाता है अगर इस लाँक डाउन में गरीबों का राशन नहीं मिला तो वह भूखे मर जाएंगे हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि  वे अपने निगरानी में गरीबों को राशन  दिलवाए।
         युवा जिला अध्यक्ष रघुपति यादव ने कहा कि प्रशासन ने डीलर पर त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है हम लोग हमेशा प्रशासन के साथ खड़े हैं। जाप के वि०वि०छात्र सुजीत कुशवाहा एवं  छात्र जिला अध्यक्ष रितेश कुमार ने कहा कि ऐसे भ्रष्ट डीलरो के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगा तो हम लोग सभी छात्र रोड पर आ जाएंगे। अनशन तुड़वाने में प्रदेश अध्यक्ष डॉ बब्बन यादव अध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार सिंह युवा अध्यक्ष रघुपति यादव ,पप्पू गोप, विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुजीत कुशवाहा ,रितेश कुमार, बंटी कुमार ,शशि भूषण यादव ,सरपंच सोनू ओझा ,मनीष कुमार ,मंटू कुमार ,धर्मेंद्र यादव ,बिगन मूसहर ,पूरन राम इस अनशन में शामिल हुए  ।